उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जोगिया उदयपुर पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जोगिया/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक जोगिया उदयपुर मीरा चौहान द्वारा बुधवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त को ग्राम फजिहतवा नाला मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त बुच्चुन उर्फ बेचन पुत्र नीबर निवासी ककरही थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मीरा चौहान, उप निरीक्षक चन्द्रप्रताप सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र साहनी व कांस्टेबल विकास सिंह मौजूद रहें।




