गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा सरकार गरीबों कि विरोधी है: मो इद्रीश राईनी पटवारी

बांसी। नगर सुभाष नगर मोहल्ला अन्तर्गत बेलबनवा में मंगलवार को सपा द्वारा पी डी ए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व नपा अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष मो इदरीश पटवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब विरोधी है। इस सरकार के मुखिया अपने व्यापारी मित्रो का कर्ज माफ कर सकते है लेकिन गरीबों का आर्थिक स्तर सुधारने के लिए इनके पास कोई योजना नहीं है। महंगाई चरम पर है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है, इनके पास झूठ के सिवा कुछ नहीं है। यह समाज को बांटकर सत्ता पर काबिज रहना चाहते हैं। अब आने वाले चुनाव में इनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से लग जाए और जनजन तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराए। कमाल खान ने कहा कि पी डी ए के साथी एकजुट होकर इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करे। जिससे उत्तर प्रदेश में किसानों, गरीबों व मजलूमों के साथ न्याय करने वाली सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक को लेकर पूरी तरह से उदासीन ही नहीं उनसे दूरी बना कर रहने में विश्वास रखती है। चौपाल को सपा नगर अध्यक्ष कपिल देव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रिजवान खान सब्बू ने किया। इस अवसर पर राधे श्याम जायसवाल, करीम,मैनू नेता, अलीम सिद्दीकी, रामकुमार, बबलू, राजेश कुमार आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!