गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महिलाओं और 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का हुआ टीकाकरण, एसडीएम ने किया निरीक्षण

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के अन्तर्गत नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण किया गया। एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार ने उपकेन्द्र डुमरियागंज का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य और फीडिंग प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की और उन्हें इसी तरह अच्छा काम करते रहने का सुझाव दिया। एएनएम द्वारा लाभार्थियों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारें में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण से इन बीमारियों से बच्चों को सुरक्षा मिलती है। टीकाकरण सत्र में बीएमसी यूनिसेफ के शोएब अख्तर, एएनएम सुनैना मौर्या, आशा कार्यकर्ता फूलमती देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता, तसनीम फातिमा और फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!