गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पुल के नीचे 40 वर्षीय युवक का शव गांव में मचा कोहराम

बलरामपुर। ललिया बलरामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में बुढ़ी राप्ती नदी पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आपको बताते चलें थाना ललिया क्षेत्र के बनकटवा खुर्द पतक्षी गांव में बुढ़ी राप्ती पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आसपास क्षेत्र के लोगों ने देखा तो डायल 112 को सूचना दी जिससे मौके पर थाना ललिया पुलिस टीम पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बुद्ध जीवियों की माने तो बताया जा रहा है कि शव रात भर पुल के नीचे पड़े होने के कारण व्यक्ति के दाहिने कंधे पर मांस निकला हुआ है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी जानवर द्वारा नोचा गया है। वही पत्नी कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे पति अनूप कुमार श्रीवास्तव पुत्र शांती प्रसाद श्रीवास्तव 40 वर्षीय जो शराब के आदि थे। शुक्रवार रात करीब 11रू00 बजे गांव के पास बने पुल पर बैठे हुए थे अचानक पुल से नीचे गिर गए नीचे पत्थर से सिर टकराने से उनकी मौत हो गई है और रात भर पुल के नीचे ही पड़े रहे जिससे किसी जानवर द्वारा उनके दाहिने कंधे पर नोच गया था। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी कंचन श्रीवास्तव की सूचना देने पर ललिया और हर्रैय्या पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर छानबीन शुरू कर दी हैं। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र वर्मा ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में ले लिया गया है मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाया गया है जिससे साक्ष संकलन इकट्ठा किया जा रहा है शव का पंचनामा करवा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!