भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए पुलिस का सख्त अभियान शुरू

ककरहवा/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए पुलिस का सख्त अभियान शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया। थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि ककरहवा व लालपुर चौकी क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर चौबीसों घन्टे पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों को भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। एसएसबी और थानाध्यक्ष मोहाना के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की जा रही है और गांवों के रास्तों पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय ने कहा कि तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी और किसी को रियायत नहीं मिलेगी। जिले को तस्करी मुक्त बनाने का पुलिस का संकल्प है कि हर हाल में सख्ती होगी। जनता निश्चित रहें कि अपराधियों को किसी कीमत पर नहीं बक्शा जायेगा।




