गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसएसबी ने विद्यालय में वृक्षारोपण कर चलाया जागरूकता अभियान

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी चरिगवा द्वारा सीमा पर छात्र-छात्राओं को सेना में भर्ती होने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। सोमवार को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी चरिगवा के जवानों द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरिगवा के छात्र-छात्राओं को सीएपीएफ सेना में भर्ती होने हेतु जागरूक किया गया। यह जानकारी सहायक कमाण्डेंट रणवीर सिंह द्वारा बताया गया कि सीमाई क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा चरिगवा, पिपरा और धनौरा मुस्तहकम पंचायत भवनों में पुस्तकालयों के संचालन किया गया है, जिसमें सीमाई क्षेत्र के छात्र-छात्रा सरकारी व निजी क्षेत्र के विभिन्न पदों पर नियुक्त होने हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते है। साथ ही इन पुस्तकालयों में एसएसबी के अधिकारी/कार्मिकों द्वारा समय समय पर सीमाई क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए क्लास भी चलाया जाता है, जिससे उन छात्र-छात्राओं को केन्द्रीय सशस्त्र बलों में और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और चयन की प्रक्रियों के बारें में मार्गदर्शन किया जाता है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर अपनी सेवा से राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!