गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

प्रेमी के प्यार में अंधी मां: दो बच्चों को छोड़ आशिक से की शादी की जिद बिलखते रह गए मासूम

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को सोमवार को मां की ममता नहीं डिगा पाई। अपने छोटे-छोटे दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जीने मरने की कसमें खाती रही । बखिरा पुलिस चौकी पर मौजूद लोग महिला को समझाते बुझाते रह गए, मासूम बच्चे के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली, लेकिन दो बच्चों की मां अपने जिद पर अड़ी रही। पूरा मामला बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी वर्ष 2013 थाना खेसरा जिला सिद्धार्थ नगर के एक गांव में हुई थी। महिला दो बच्चों की मां बनी जिनकी उम्र क्रमशः कृष्णा 9 वर्ष व आरव 5 वर्ष है। महिला का पति सूरज कानपुर में बेल्डर का काम करता है जबकि पत्नी कुछ दिन मायके में रहकर कानपुर रहने लगी थी वहीं बिस्कुट फैक्ट्री में प्रेमी नितिन उर्फ अवधेश से प्रेम प्रसंग चलने लगा गांव वालों का कहना है कि 1 वर्ष पहले महिला और एक युवक के बीच प्रेम प्रपंच शुरू हुआ जो मोबाइल फोन से बात करते-करते प्रेम परवान चढ़ गया। महिला करीब एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। जिसके तलाश में पति सूरज की मां बिंदु शर्मा पुलिस को दिए तहरीर में लिखी है कि मेरी बहू आंचल शर्मा दिनांक 02/04/2025 को घर से गहने और नगदी समेत यह कहते हुए फरार हो गई की तुम्हारे बेटे सूरज के साथ नहीं बल्कि प्रेमी नितिन उर्फ अवधेश के साथ जीवन बिताएगी।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रेमी नितिन उर्फ अवधेश ग्राम-दासा निवादा, थाना-शिवराजपुर, जिला कानपुर को पकड़ कर पुलिस चौकी बखिरा लाकर कानूनी कार्रवाई करने के बाद पत्नी को उसकी मां प्रेमलता के हवाले कर दिए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!