गोण्डा के महानायक जादूगर मिस्टर इंडिया को ओ.पी. शर्मा स्मृति सम्मान

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोण्डा। जादू की दुनिया के स्तंभ स्वर्गीय जादूगर ओ.पी. शर्मा की स्मृति में आयोजित “जादूगर ओ.पी. शर्मा स्मृति सम्मान समारोह” में देश-विदेश के जादूगरों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान जादू कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई कलाकारों को सम्मानित किया गया।समारोह में वक्ताओं ने स्व. ओ.पी. शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अद्भुत जादू कला, प्रेरणादायक व्यक्तित्व और भाईचारे की भावना से जादूगरों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनकी विरासत आज भी जादू की दुनिया को दिशा देने का कार्य कर रही है।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया (गोंडा) सहित जादूगर ओ.पी. शर्मा जूनियर, जादूगर अखिलेश जैवसाल, जादूगर एस. कुमार और जादूगर जे.पी. सम्राट को “जादूगर ओ.पी. शर्मा स्मृति सम्मान” से विभूषित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जादूगर ओ.पी. शर्मा स्मृति सम्मान समारोह समिति (पंजीकृत) द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित कलाकारों और दर्शकों ने स्व. ओ.पी. शर्मा को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।




