गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

धूमधाम से मनाया गया गणगौर महोत्सव,महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद के रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा द्वारा धूमधाम से गणगौर महोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम से पूर्व मंच के महिला मंडल द्वारा सांयकाल मंदिर परिसर में गणगौर माताजी को रखा गया। जिसमें मारवाड़ी समाज की महिलाएं अपने-अपने घर से भी गणगौर माताजी को लेकर मंदिर प्रांगण में एकत्र हुई जहां पर सभी नव विवाहित महिला एवं समाज की महिलाओं ने गणगौर माताजी को प्रसाद का भोग लगाकर पानी पिलाया फिर पूजन पाठ किया और अपने पति की लंबी दीर्घायु होने की कामना की।उसके बाद गणगौर महोत्सव का कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर शुरू हुआ।दीप प्रज्वलन महिला मंडल की प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलम जैन, वरिष्ठ मंडल पदाधिकारी सविता गोयल और गुंजन मोदी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के नृत्य से हुआ। उसके बाद नृत्य प्रतियोगिता हुई।जिसमें हिना- दीक्षा सिंघल, श्रेया बंसल, वर्तिका – सीमा सोमानी, प्रिया भावसिंहका और अंशिका ने गीत पर नृत्य किया ।उसके बाद ब्राइडल में तन्वी अग्रवाल,हर्षिता नहारिया,साक्षी अग्रवाल,श्रेया बंसल,पंखुड़ी जालान,अनामिका अग्रवाल, पलक अग्रवाल ने गणगौर माता की गानें पर नृत्य किया।कार्यक्रम में महिलाओं के लिए एक मिनट शो का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बीच-बीच में सरप्राइज प्रश्नोत्तरी का भी कार्यक्रम हुआ प्रश्नों का सही जवाब देने वाली महिलाओं को महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।फिर महिला मंडल द्वारा हाउजी गेम खिलाया गया जिसकी संचालन भावना सोमानी और मंच के सदस्यों ने किया।मंदिर परिसर में साड़ी सूट,कपड़े,गेम्स, चूड़ियां,खान पान में बेकरी,चॉकलेट,चाट, आइसक्रीम आदि कई तरह के स्टाल लगाए गए थे।जिसमें समाज के महिलाओं और बच्चों ने तरह तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। स्टाल लगाने वालों में साक्षी अग्रवाल, खुशी छाबड़ा, पूजा शर्मा, मेघा लधवानी,पूजा मध्यानी , राखी अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, पुष्पा सिंघल, हर्षिता अग्रवाल, स्नेहा बंसल ,गुंजन अग्रवाल रही। कार्यक्रम में मंच का संचालन नीलम जैन और नीतू गर्ग ने किया। कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला मंडल की भावी सचिव वर्षा अग्रवाल,अनीता,पुष्पा सिंघल,सरिता अग्रवाल,सरिता माहेश्वरी,रीता काबरा, प्रेमलता सिंघल, संगीता,सुप्रिया सिंघल,अनीता नहरिया, राधा पचेरिया, पिंकी नहरिया, सिम्पल नहारिया,सुधा अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!