गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार व स्वच्छता अनिवार्य-डॉ प्रियंका

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन संयुक्त इकाई के अंतर्गत डॉ. राम मनोहर लोहिया इकाई एवं स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. पवन कुमार पांडेय एवं डॉ. संतोष कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के कक्षों एवं प्रयोगशाला कक्षों की साफ-सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्वास्थ्य संबंधी गोष्ठी आयोजित की गई।जिसमें सीएससी इटवा के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार त्रिपाठी एवं डॉ. प्रियंका द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय मे बिस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है । स्वस्थ रहने पर ही हम अपनी पढ़ाई ठीक से कर पाएंगे।इस दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्न का उत्तर चिकित्सकों द्वारा दिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का तीसरा दिन स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामूहिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने के साथ संपन्न हुआ।शाम की बेला में स्वयं सेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें ममता, परवेज, इंद्रवती, महक, प्रिया, अंजनी, प्रशांत, संदीप, अमन, रोहित सुभाशु आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रवक्ता गण डॉ0 आजम खान, डॉ नूरुल हसन,डॉ प्रमोद त्रिपाठी, विजेंद्र, आदित्य, अमित, राम कुमार, बृजेश सहित तमाम स्टाफ के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार पाण्डेय तथा डॉ पवन पांडेय ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!