गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया लोटन खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत

लोटन/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लोटन ब्लाक के समस्त पदाधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल का ब्लॉक संसाधन केंद्र लोटन पर स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्र, मंत्री राम शंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष महेश प्रधान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय , मोहम्मद शकील, टाइगर सिंह,अहमद,कुंवर परवेज सहित सोनू वर्मा,अभय कुमार त्रिपाठी,सलीम सहित तमाम पदाधिकारी और संगठन के तमाम सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण करके बी आर सी पर स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व लोटन के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह के स्थानांतरण के पश्चात् शोहरतगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी रहे संतोष कुमार शुक्ल का स्थानांतरण लोटन में हुआ है।खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वस्थ वातावरण में पठन पाठन और निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु मिलकर कार्य करने और जनपद में लोटन को शीर्ष पर ले जाने की बात कही गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!