गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

गोंडा : कृषि जागरूकता कार्यक्रम को विधायक गौरा ने किया संबोधित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बभनान, गोंडा। कृषि सूचना तंत्र के शुद्धिकरण एवं कृषि जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ बर्ष 2023-24 विकासखंड स्तरीय कृषि मेला का आयोजन विकासखंड छपिया के ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा जी उपस्थित होकर भारी संख्या में आए हुए किसानों को संबोधित किया अपने संबोधन में श्री वर्मा ने बताया कि किसान मिश्रित खेती करें तथा कृषि के साथ-साथ पशुपालन करने से किसान की आय निश्चित बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है लगातार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, तथा सरकारी योजना चला कर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विकासखंड छपिया के ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पासवान जी ने सभा को संबोधित किया एवं सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डाला व जिसमें कृषि विभाग द्वारा कृषि मेला में विभिन्न प्रकार के पंडाल लगाए गए थे। जिसमें उन्नत खेती करने के लिए सुझाव बताए गए तथा किसानों की आय बढ़ाने का उपाय भी बताया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। कृषि संभागीय अधिकारी एस.एस. चौधरी , डॉ राम लखन सिंह कृषि वैज्ञानिक, ठक्व् छपिया ओम प्रकाश, आर टी वर्मा प्रधान , विक्रम, सुनील वर्मा प्रधान, राम मूर्ति वर्मा, दुर्गा शर्मा प्रधान, राधेश्याम वर्मा प्रधान, अजय वर्मा प्रधान ,सरवन वर्मा प्रधान, अवधेश वर्मा प्रधान , गोविंद वर्मा प्रधान, बाबूलाल वर्मा प्रधान, जयराम वर्मा प्रधान, महावीर प्रधान, राम तीरथ वर्मा प्रधान, संजय प्रधान बेलहरी, विनोद वर्मा प्रधान, तथा भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!