गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नीलगाय पशु कर रही फसलों का नुकसान, अन्नदाता हो रहें परेशान

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत खेतों में इस समय नीलगाय के झुण्ड से किसान परेशान हैं। आपको बता दें कि विकास खण्ड बढ़नी के गजेहड़ी, मिश्रौलिया, हृदय नगर, धनौरा, धनौरी, बरगदवा, मधवा नगर सहित अन्य गांवों में नीलगायों के झुण्ड गेहूं व दलहन की फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं। झुण्ड बनाकर जब खेतों में दौड़ते हैं तो फसल चौपट हो जा रही है। जिससे किसानों का बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। क्षेत्र के कुछ किसान फसल की सुरक्षा के लिए खेतों के किनारे कटीले तार लगा दिये हैं। परन्तु जिन किसानों ने खेतों में कटीले तार नहीं लगाये हैं, उनका फसल को नीलगाय काफी नुकसान पहुंचा रही हैं। किसान राकेश चौधरी, राजकुमार, इस्माइल, राजेन्द्र, पुजारी, राम उजागर, रामदीन सहित अन्य किसानों ने बताया कि नीलगायों की वजह से सारी मेहनत पर पानी फिर जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!