गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम की बारहवीं काव्य संग्रह श्वेता लोकार्पित

पडरौना/कुशीनगर। अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर प्रतिभा बिखेरने वाले वरिष्ठ कवि, पत्रकार व शिक्षक डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम की बारहवीं कविता संग्रह श्वेता का लोकार्पण एस डी पब्लिक स्कूल अलीनगर लखनऊ के सभागार मे काशी हिन्दी विद्यापीठ के बेनर तले अपर सूचना निदेशक दिनेश सहगल के मुख्य आतिथेय मे सम्पन्न हुआ। साथ ही डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम सहित नामी गिरामी साहित्यकारों को विद्या वाचस्पति, भारत गौरव, साहित्य रत्न अलंकार से अलंकृत किया गया। उक्त आशय की जानकारी काशी हिन्दी विद्यापीठ के प्रति उपकुलपति डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। डॉ द्विवेदी ने बताया कि श्वेता काव्य संग्रह मे , जो पूर्व प्रधानाचार्य, समाजसेवी, प्रख्यात शिक्षा सेवी अनिरुद्ध शुक्ल को समर्पित है, रचनाएँ सामाजिक परिवेश पर आधारित है, समसामयिक है, घटित घटनाओं पर आधारित है, उपस्थित समुदाय को रूचिकर लगी। ऐसा उपस्थित समुदाय ने बतकही मे कही। जनपद की कवियित्री माधुरी मधु विद्या वाचस्पति , मधुसूदन पाण्डेय विद्या सागर, डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम भारत गौरव व साहित्य रत्न , वागपत के श्री पाल शर्मा विद्या वाचस्पति, खुर्जा के विद्यासागर जी विद्या वाचस्पति, श्रीमतिअनिता सहगल भारत गौरव, श्रीमतीअनिता मिश्रा विद्या वाचस्पति, गोरखपुर के नन्दलाल मणि त्रिपाठी विद्या वाचस्पति सहित पूरे देश से आये तीन दर्जन साहित्यकारों उक्त सम्मानो से सम्मानित किये गये। सैकड़ो साहित्यकार अपनी प्रतिभा विखेरे। देहदानी साहित्यकार एडवोकेट अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर भ्रमण के दौरान प्रतिभा बिखेरने वाले राजेश सैनी को भारत गौरव सम्मान से काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति सुख मंगल सिंह मंगल व कुल सचिव इन्द्रजीत तिवारी निर्भय ,मुख्य अतिथि अपर सूचना निदेशक दिनेश सहगल, अध्यक्षा कर रहे डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम के करकमलो नवाजा गया। जनपद कुशीनगर का सौभाग्य है कि डॉ द्विवेदी, मधुसूदन पाण्डेय, माधुरी मधु सम्मानित किये गये। निराला शब्द संवाद मंच कुशीनगर का पताका फहरा। डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम को भारत गौरव व साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किये जाने पर ग्रा प ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्त, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, प्रदेश महासचिव महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव नरेश सक्सेना, जीतेन्द्र पाण्डेय जौहर, मनोज शर्मा, अशोक सिह, कैप्टन वीरेंद्र प्रताप सिंह, आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद वाचस्पति, डॉ सुधाकर त्रिपाठी, डॉ संजय मिश्रा, डॉ रामनरेश दूबे ,डा अभिजित शुक्ल, डा कालिन्दी त्रिपाठी मदन मोहन पाण्डेय आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
04:07