गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भव्य हिंदू सम्मेलन में गूंजा सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति का संदेश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के ब्लॉक श्रीदत्तगंज स्थित आर.जे. मैरिज लॉन में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत भारत माता पूजन से हुई, जिसमें श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन की अध्यक्षता नवल प्रकाश प्रबंधक, चौधरी ललिता प्रसाद महाविद्यालय ने की। उन्होंने सम्मेलन की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम को सुदृढ़ किया जाता है। उन्होंने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख अभय रहे। अपने संबोधन में उन्होंने हिंदुत्व की परिभाषा स्पष्ट करते हुए कहा कि हिंदुत्व केवल एक धार्मिक अवधारणा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। उन्होंने सनातन संस्कृति को विश्व की प्राचीनतम और वैज्ञानिक संस्कृति बताते हुए उसके मूल तत्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता ने हिंदू समाज की रक्षा और स्वाभिमान के लिए गुरु गोविंद सिंह के महान बलिदान का स्मरण करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर जीवनशैली अपनाने, कुटुंब प्रबोधन को सशक्त बनाने, पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रस्तावित पंच परिवर्तन विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों, नैतिक शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है। इस अवसर पर जिला संघचालक अभिमन्यु, जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार, सदर विधायक पलटू राम, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, जिला कार्यवाह किरीट मणि, विभाग प्रचारक प्रमुख मनीष कुमार, जिला प्रचार प्रमुख मोहनीश, राधेश्याम वर्मा प्रबंधक आर.एस.वी. उतरौला, खंड संघचालक हरिभान सहित अंजनी मिश्रा, चंदन मिश्रा, राहुल जायसवाल, सिद्धार्थ पटवा, जितिन कौशल, सूर्य प्रकाश पाठक, ग्राम प्रधान राम नरेश यादव, प्रमोद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!