गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आज हमारे परिषदीय विद्यालय, प्राइवेट स्कूल की तुलना में बेहतर हो रहे है – सांसद जगदम्बिका पाल

परिषदीय विद्यालयों में बेहतर ढंग से विद्यालयों का किया कायाकल्प - विधायक विनय वर्मा

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओ का शुभारम्भ/लोकार्पण लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण अम्बेडकर सभागार में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की उपस्थिति में देखा गया। जनपद स्तर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, उसका बाजार की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नौगढ़ की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन लखनऊ से शुभारम्भ/लोकार्पण किया गया है। सांसद पाल ने कहा कि 2017 से पूर्व स्कूलों की स्थिति अच्छी नही थी। स्कूलों में शौचालय इत्यादि की व्यवस्था नही थी। आज भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार के प्रयास से स्कूलों की स्थिति में सुधार हुआ है। आपरेशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में सुधार हुआ है। स्कूलों में शौचालय, बच्चों के बैठने हेतु बेंच की व्यवस्था, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, मिड-डे मील शेड व अन्य बहुत सी सुविधायें मिल रही है। आज हमारे परिषदीय विद्यालय,प्राइवेट स्कूल की तुलना में बेहतर हो रहे है। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा 10 बच्चों अनुराग, आलोक, आकांक्षा, लेसा, रनवीर, आदर्श, अनुपमा, गोविन्द, गुड़िया व अरूण कुमार को प्रतीकात्मक स्टेशनरी किट दिया गया। 05 शिक्षकों को टेबलेट वितरण किया गया। 05 प्रधानाध्यापकों को स्मार्ट क्लास स्थापना सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, 05 प्रधानाध्यापकों को आईसीटी लैब स्थापना सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, 05 प्रधानाध्यापकों को डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, अधिक नामांकन करने वाले 10 प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि सांसद डुमरियागंज एसपी अग्रवाल, प्र0 मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी/पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ राधरमण त्रिपाठी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक गण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!