उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
खम्हरिया गांव के पास बना पुल क्षतिग्रस्त

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ क्षेत्र के सेहुडी गांव से खम्हरिया, महला, करौना, सिरवत आदि जगहों पर जाने वाले मार्ग पर खम्हरिया गांव के पास बना पुल क्षतिग्रस्त है। जो कभी भी गिर सकता है। राहगीरों द्वारा आवागमन करने वालों के मन में डर रहता है कि पुल गिर न जायें। इससे बड़ी दुर्घटना घट सकती है। क्षेत्रीय लोगों में सन्तोष कुमार, क्रान्ति, देवकान्त, दीपक कुमार, अरविन्द कुमार आदि ने इस पुल की मरम्मत करवाने की मांग की है।




