ग्रामीण क्षेत्र में मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष शिविर, 550 से अधिक महिलाएं लाभान्वित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। पारस इंडिया द्वारा विकास खंड पचपेड़वा के ग्राम भुसहर फुंगही, जनपद बलरामपुर, उत्तर प्रदेश में दिनांक 21 फरवरी 2026 को ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 550 से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने मासिक धर्म के समय व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव, सही जानकारी अपनाने तथा सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। संवाद सत्र में महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएँ साझा कीं, जिसमें जानकारी की कमी और सामाजिक भ्रांतियाँ सामने आईं। संस्था की टीम ने चर्चा के माध्यम से इन भ्रांतियों को दूर किया। शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को संस्था की ओर से मुफ्त सैनिटरी नैपकिन पैड प्रदान किए गए, जिससे वे सुरक्षित एवं स्वच्छ विकल्प अपना सकें। इस अवसर पर आशा वर्कर उर्मिला, आंगनबाड़ी सहायिका जनक दुलारी, पारस केंद्र संचालक जगतराम, ग्राम प्रधान मेहनकी देवी सहित सुमन, मीना, सीमा, जगरानी, विद्यावती, फूलमती, कमली, आरती, चांदनी, सितारा, करिश्मा, बीनावती, सीता कुमारी, दुर्गावती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। दूरदराज क्षेत्रों में आज भी जागरूकता की आवश्यकतासंस्था के प्रतिनिधि श अजय ने बताया कि देश के सुदूर ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में मासिक धर्म से जुड़ा स्वास्थ्य आज भी उपेक्षित विषय है। सामाजिक कलंक, जागरूकता की कमी और स्वच्छता उत्पादों की सीमित उपलब्धता महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। संस्था लगातार जागरूकता अभियान चलाकर जरूरतमंदों तक जानकारी और संसाधन पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष संस्था ने 100 से अधिक गांवों में अभियान चलाकर स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम तथा स्कूल-कॉलेजों में सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित कर जनसमुदाय को शिक्षित करने का प्रयास किया था।




