कम्यूनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उ0प्र0 के नाम से जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला कमेटी सी0पी0आई0(एम0) के जिलामंत्री श्याम लाल शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री उ0प्र0 के नाम से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिलामंत्री श्याम लाल शर्मा ने ज्ञापन देने के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों को विलय का जो प्रस्ताव सरकार द्वारा लिया गया है, इससे उन विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र और छात्रायें शिक्षा से वंचित हो जायेंगे। छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों को नजदीकी विद्यालय जो एक किलोमीटर के अन्दर न हो शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। बन्दी से यह दूरी बढ़ेगी हो उनके साथ असुरक्षा भी बढ़ जायेगी। खासकर बच्चियों को आज के दूषित वातावरण से दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करना अत्याधिक खतरनाक हो सकता है। आने-जाने का खर्च बढ़ेगा, साथ ही संरक्षकों को उन पर अपना कीमती समय जाया करना अनिवार्य हो जायेगा। सरकार के इस कदम से आम जनता में भारी आक्रोश है। सरकार को समाहित किया जाना था, पर ऐसा नहीं हुआ। इससे बेरोजगारी बढ़ रही है। मर्जर के सापेक्ष उनकी शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु कदम उठाने थे। वैज्ञानिक पाठक्रमों को समाहित किया जाना था, पर ऐसा नहीं हुआ, इससे बेरोजगारी बढ़ रही है। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी 17 जुलाई 2025 को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में धरना प्रदर्शन के माध्यम से आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता है कि हमारे जिले में कुल …… विद्यालय इस मर्जर/बन्दी का शिकार हो रहे है। इसलिए आपसे आशा करते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार ऐसी शिक्षा विरोधी कदम को वापस लेगी, अन्यथा हम बडे आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।




