बैंक कर्मियों के लापरवाही से केवाईसी ना होने से लोग परेशान

बहराइच। बैंक शाखा प्रबंधक तथा कर्मचारी की मनमानी की वजह से सैकड़ो कार्ड धारक कई महीनों से केवाईसी कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इस संबंध में जब मीडिया कर्मी ने लखनऊ बहराइच हाईवे स्थित कैसरगंज इंडियन बैंक के खाता धारकों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि केवाईसी कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन यहां के अधिकारी कर्मचारी ध्यान नहीं देते हैं कई खाताधारक ने यह भी बताया किसी की लड़की की शादी है कोई बीमार अस्पताल में है केवाईसी न किए जाने की वजह से पैसे निकाल नहीं रहे हैं ,वहीं के खाता धारक कई महिलाओं ने बताया कि यहां पर कर्मचारियों द्वारा लाइन में लगाया जाता है। पूरे दिन बीतने के बाद भी केवाईसी नहीं की जाती है जबकि ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि अपना खाता डाकखाने में खुलवा ले जिससे सरकार द्वारा जो भी सुविधा दिया जाए। उसे सीधे आपके खाते में जाएगा यही नहीं मीडिया कर्मी ने बैंक परिसर की जानकारी ली तो वहीं पर देखा गया खाताधारक को फटकार लगाया जाता है वही के कर्मचारियों द्वारा खाताधारक को उचित सलाह नहीं दी जाती है। अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद इंडियन बैंक के जिले के जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करेंगे या फिर ऐसे ही ठंडे टोकरी में डाल देंगे।



