जीएसटी सुधार से बढ़ेगा व्यापारिक विकास: पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लाक सभागार में रविवार को जीएसटी रिफॉर्म विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने प्रतिभाग किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों ने व्यापारियों की सुविधा के लिए जीएसटी प्रणाली में लगातार सुधार किए हैं। इन सुधारों से पारदर्शिता बढ़ी है और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि घटी जीएसटी, मिला उपहार… धन्यवाद मोदी, योगी सरकार आज हर व्यापारी की भावना है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां व्यापार और उद्योग के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं और कर सुधारों की जानकारी लेकर अपने व्यवसाय को और सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि संवाद और सुझावों के माध्यम से ही नीति निर्माण की दिशा और प्रभावी बनती है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं ने प्रतिभाग कर जीएसटी सुधारों के प्रति अपनी जागरूकता और समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान नीरजमणि त्रिपाठी, अमरेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र धुरिया, रमेशधर द्विवेदी, अवधेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, राजन अग्रहरि, अजय अग्रहरि, मनोज निषाद, उदयपाल वर्मा, माधवेंद्र मिश्रा, बजरंगी अग्रहरि, अजीत अग्रहरि आदि मौजूद रहे।




