गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उपनिरीक्षक के सेवानिवृत्ति पर डुमरियागंज थाने पर किया गया विदाई समारोह

डुमरियागंज। डुमरियागंज थाने में तैनात उप निरीक्षक उमेश धर द्विवेदी मंगलवार को सेवानिवृत्ति हो गये। जिसको लेकर थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।विदाई समारोह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि सरकारी नौकरी में रिटायरमेंट और स्थानांतरण सतत प्रक्रिया है। जिससे हर किसी को गुजरना होता है। उन्होंने सेवानिवृत्ति एसआई उमेश धर द्विवेदी के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को उनके कार्य प्रणाली से सीख लेनी चाहिए। उमेश धर द्विवेदी द्वारा डुमरियागंज थाने पर जितने समय सेवा दी गई है वह सेवा काफी सत्य और निष्ठा पूर्वक रही है और जो लोग थाने पर जूनियर है वह लोग जरूर उमेशधार द्विवेदी के किए गए कार्यों से कुछ सीख लेंगे इस मौके पर डुमरियागंज थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों द्वारा सेवानिवृत्ति उपनिरीक्षक को माला पहनाकर उनका विदाई समारोह मनाया इस मौके पर अपराध निरीक्षक छोटेलाल, ,एसआई अजय तिवारी अकरम खान, राजनाथ यादव, इकरामुल्लाह, अभिषेक उपाध्याय, शिव सिंह, दुर्विजय चौधरी, आदित्य पाण्डेय, अवध बिहारी सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!