सभासदों ने किया नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा का जोरदार स्वागत

बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका बलरामपुर में रविवार को कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा को सभासदों ने स्मृति चिन्ह देकर व माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि बलरामपुर जिले को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है। बलरामपुर नगर को आदर्श शहर बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेजी के साथ किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहने पाए इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सभासद संजय मिश्र ने कहा कि भाजपा संगठन में रवि मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाकर युवा वर्ग पर विशेष जोर दिया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पार्टी में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने का कार्य करें, जिससे संगठन और भी मजबूत हो सके। जिले के विकास के साथ-साथ नगर पालिका का भी शासन स्तर पर बात उठाने का कार्य रवि मिश्र अवश्य करें। इस अवसर पर सभासद राघवेन्द्र कांत सिंह मंटू, विनोद गिरी, सुभाष पाठक, मनीष तिवारी, संदीप मिश्र, आनंद किशोर, सुशील कुमार, सिद्धार्थ साहू, शुभम चौधरी, मनोज यादव, डीपी सिंह, शुभेन्द्र गौरव मिश्र व संजय शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




