गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहराइच : भाजपा के घोषणा पत्र में युवा, महिला, गरीब और किसान का हित- सुभाष त्रिपाठी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
विशेश्वरगंज/बहराइच। मिशन 24 को साधने के लिए भाजपा प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर जनसभा लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को दे रही है। उसी क्रम में विधानसभा पयागपुर अंतर्गत मंडल धनुही में शक्तिकेंद्रों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने लोगों से संवाद किया। मंडल अध्यक्ष धनुही राज कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र कुरसहा की नुक्कड़ सभा मंडल मंत्री रवि मिश्र एवं शक्तिकेंद प्रभारी प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में सेमरौना, प्रमोद शुक्ल उमेश पाल के नेतृत्व में अमराई एवं आनंद शुक्ल व राम उजागर गोस्वामी के नेतृत्व में खरगौरा जनूब मे नुक्कड़ सभा आयोजित हुई।

जहां उपस्थित मुख्यवक्ता सुभाष त्रिपाठी ने लोगों से संवाद करते हुए राज्य व केंद्र सरकार की मुख्य योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि घोषणा पत्र में युवा, महिला, गरीब, मजदूर तथा किसानों का लाभ सर्वाेपरि रखा गया है। सभा को विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार नाथ पांडेय ने भी संबोधित किया। इसके बाद मुख्यवक्ता ने स्वामी रामानंद इंटर कालेज के पास तथा खरगौरा जनूब में भी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर बरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, कृष्ण मोहन शुक्ल, दिहलदास मिश्र, संतोष तिवारी मनोज शुक्ल, दीनानाथ मिश्र, गोकुलानंद मिश्र ननकू प्रसाद पासवान, प्रधान अखिलेश पाण्डेय भानू मिश्र, आज्ञाराम तिवारी, सुरेश पासवान, रामनिवास यादव, पुत्ती लाल गोस्वामी, मिज्जन खान, रयीश खां, राकेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, बैजनाथ चौहान, प्रदीप यादव, शीतला प्रसाद मिश्र अकिंत सिंह, पप्पू सिंह, अनिल पासवान, राम धीरज लोधी, अभिषेक पटेल व भाजपा बूथ अध्यक्ष सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!