उत्तर प्रदेशबहराइच
नए थाना अध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार सिंह ने संभाला देहात कोतवाली का कार्य भार

बहराइच। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने चार्ज लेते ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के बारे जानकारी प्राप्त की तथा सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और कोतवाली देहात क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु कार्रवाई करने का चौकी प्रभारी को निर्देश दिया। नवागत देहात कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने अपराध एवं अपराधियों लगाम लगाने हेतु कार्रवाई शुरू करने तथा क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया साथ ही साथ आम जनमानस से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई।



