एनसीसी कैडेट्स ने श्रावस्ती में किया ध्यान और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमणv

श्रावस्ती। बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में चल रहे ऑल इंडिया ट्रैकिंग अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को कैडेट्स ने श्रावस्ती की ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर ध्यान और आध्यात्मिक अनुशासन का अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन 51वीं यू.पी. एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल और एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार के निर्देशन में हुआ। सुबह के सत्र में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीरदृलद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली निदेशालयों के कैडेट्स ट्रैकिंग के लिए निकले। लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान और सूबेदार नंद सिंह की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर व लद्दाख निदेशालय के कैडेट्स अपने एनसीसी अधिकारियों 3तक ऑफिसर गुरुशरण सिंह, 1ेज ऑफिसर फिरदौस अहमद, एवं 1ेज ऑफिसर अंसार अहमद वाणी के साथ श्रावस्ती भ्रमण पर पहुंचे। भ्रमण के दौरान कैडेट्स ने महामांकोल छाय धम्मा डिवोटेड लैंड वर्ल्ड पीसफुल सेंटर में वॉकिंग मेडिटेशन, सिटिंग मेडिटेशन और स्टैंडिंग मेडिटेशन जैसी ध्यान विधियों का अभ्यास किया। इस दौरान डॉ. वांगकोड सिंधीपाल ने कैडेट्स को ध्यान की तकनीक और सफल जीवन जीने के उपायों की जानकारी दी। इसके बाद कैडेट्स ने जेतवन परिसर का भ्रमण किया, जहां उन्होंने सभा मंडप, गंध कुटी, बोधि वृक्ष, शिवली स्तूप, कौशाम कुटी, आनंद कुटी और सूर्यकुंड के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर वहां के इतिहास और स्थापत्य कला के बारे में जानकारी प्राप्त की। अभियान का उद्देश्य कैडेट्स में शारीरिक और मानसिक दृढ़ता, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।




