सफाई कर्मी के बेटे ने यूपी एसएसएस सी पास कर बना (लेखा परीक्षक)ऑडिटर

दैनिक बुद्ध का सदंेश
इटवा। तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत मिश्रौलिया खालसा टोला केवटहिया योगेंद्र निषाद पुत्र अर्जुन निषाद ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 में सफलता प्राप्त कर पंचायती राज एवम् सहकारी समिति विभाग में लेखा परीक्षक (ऑडिटर) पद पर चयनित होकर न सिर्फ़ गांव बल्कि जनपद का नाम रोशन किया।गांव के ही प्राइमरी स्कूल से पांचवी कक्षा पास कर, जूनियर हाईस्कूल से हाई स्कूल तक रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज नौगढ़ से हाई स्कूल उत्तीर्ण कर के इंटर तक पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज विकास नगर लखनऊ तक पूरी करने के बाद ग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ से करने के बाद पहली बार पंचायती राज एवम् सहकारी समितियां विभाग में वर्ष 2025 की परीक्षा में शामिल होकर 24 जनवरी 2026 को परिणाम आने के बाद खुशियों से झूम उठा परिवार।सफल अभ्यर्थी योगेंद्र निषाद इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत लगन के साथ माता पिता और गुरुजनों का स्नेह और आशीर्वाद बताया।योगेंद्र निषाद ने कहा कि अत्यंत पिछले क्षेत्र से जुड़ी तमाम कठिनायों का सामना करते हुए मेरे माता पिता ने मुझे खेती किसानी और पिता सफ़ाई कर्मी के पद पर होते हुए, मुझे उच्च शिक्षा दिलाए,हमने अपने माता पिता के गाढ़ी कमाई के पैसे का महत्व समझते हुए,एक मिशन बनाकर शिक्षा ग्रहण करते हुए पूरी निष्ठा लगन के साथ आगे बढ़ता रहा जिसका ये सार्थक परिणाम आया।क्षेत्र वासियों शिक्षक राकेश रोशन, सुनील कुमार जायसवाल,परवेज़ अहमद, राम कैलाश यादव,ग्राम प्रधान सुरेंद्र निषाद, इंद्रजीत यादव, अभय पांडेय, शिक्षक नेता अनिल तिवारी,विजय बहादुर अंबेडकर,अब्दुल रहमान,पुजारी प्रसाद, अखिलेश मौर्य, जावेद मुकीम, बीरेंद्र कुमार, कृष्णदेव यादव,गोपाल सिंह ने दी भूरी- भूरी प्रसंशा करते हुए दी ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।



