उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
राजकीय महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

डुमरियागंज। शासन के निर्देश पर राजकीय महाविद्यालय डुमरियागंज में प्राचार्य प्रोफेसर रवींद्र प्रसाद मिश्र, वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभारी डाक्टर अमरनाथ कार्यालय अधीक्षक श्री महेश कुमार गुप्त, इतिहास के प्राध्यापक अजय कुमार, अंग्रेजी के प्राध्यापक डाक्टर शफीकुर्रहमान, शिक्षा शास्त्र के प्राध्यापक डाक्टर मालिक राम वर्मा, अनिल यादव, अमन मिश्रा, नेहा भास्कर, शिवम पाठक, खुशी गौतम, कंचन, चन्दन यादव सम समेत बड़ी संख्या में बच्चों ने मिलकर 520 पौधों को लगाया और शासन द्वारा प्रदत्त लक्ष्य को पूर्ण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न होने पर प्राचार्य महोदय ने समस्त स्टाफ एवं बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित किया गया।



