गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खंड विकास अधिकारी ने शिकायत पर इंटरलॉकिंग निर्माण खुदवाकर किया चेक

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के बरदहा गांव के टोला मधुबेनिया में इंटरलॉकिंग नव निर्माण का व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत सीडीओ जयेंद्र कुमार को बुधवार को किया गया। इंटरलॉकिंग के नव निर्माण की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर इंटरलॉकिंग कार्य का निर्माण का मानक चेक किया। उसी गांव के निवासी रामबचन ने शिकायत कर प्रधान के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि जबरदस्ती नंबर में इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है और कहा कि इंटरलॉकिंग कार्य में मानक विहीन कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश यादव और पीआरवी 112 भी मौजूद रही। खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शिकायत पर जेई के साथ मौके पर पहुंचा गया और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य को चेक कराया गया है निर्देशित भी किया गया है कि इंटरलॉकिंग कार्य को मानक के तरह ही बनाया जाय आगे इंटरलॉकिंग कार्य की जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!