गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

पार्किंग में खड़े ट्रकों पर चला शिकंजा, 50 से ज्यादा पर चालान

बहराइच। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रकों से बढ़ते हादसों के खतरे को देखते हुए आखिरकार यातायात पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। थाना दरगाह क्षेत्र के आसाम रोड पर अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े 50 से अधिक ट्रकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार दुर्घटनाएं होने के बाद भी वाहन चालकों की लापरवाही जारी थी।
यातायात पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर सख्ती दिखाई गई और उन्हें चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अगर समय रहते ऐसे कदम नहीं उठाए जाते, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
अब बड़ा सवाल यही है कि क्या यह कार्रवाई स्थायी समाधान बन पाएगी, या फिर कुछ दिनों बाद फिर वही हालात देखने को मिलेंगे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!