प्रेम प्रसंग के चलते युवक को पेट्रोल डालकर प्रेमिका के परिजनों ने जलाकर उतरा मौत के घाट

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र खेसरहा अन्तर्गत बरनवार गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक को पेट्रोल डालकर प्रेमिका के परिजनों ने जलाकर मौत के घाट उतारा है। जानकारी के मुताबिक सुधा यादव की 8 वर्ष पूर्व जोगिया उदयपुर कोतवाली क्षेत्र के हाटा खास गांव में विवाह हुई थी। वहीं प्रेमी और प्रेमिका दोनों दो बच्चे के माता और पिता हैं। दोनों शादीशुदा होने के बाद भी घर से फरार हो गये थे और दिपावली त्यौहार में अपने घर आये थे। आपको बता दें कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक कृष्णदेव पाण्डेय को भोज पर उसके घर बुलाया था। कृष्णदेव पाण्डेय अपनी प्रेमिका सुधा यादव से मिलने भोज पर रात को 9.00 बजे उसके घर गये थे। वहीं प्रेमिका के परिजनों ने अचानक कृष्णदेव पाण्डेय पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कृष्णदेव पाण्डेय बुरी तरह से जलने के बाद परिजन उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कृष्णदेव पाण्डेय की पत्नी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।




