ग्रामीणों ने कोटेदार पर काम राशन देने का लगाया आरोप, तहसील दिवस में किया शिकायत
जिला अधिकारी बहराइच ने दिये जांच के निर्देश

बहराइच। बहराइच जिले के फखरपुर के ग्रामीणों ने दबंग कोटेदार पर यूनिट से कम राशन देने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत किया । जिस पर जिला अधिकारी बहराइच ने जांच का निर्देश दिया। मिली जानकारी अनुसार फखरपुर विकासखंड के राजस्व ग्राम शिवराजपुर के कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों में संदीप कुमार, श्री चंद और मोकम लाल ने जिलाधिकारी मोनिका रानी की मौजूदगी में तहसील दिवस में कोटेदार पर काम राशन देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कोटेदार पहले अंगूठा लगवा लेते हैं फिर तीन-चार दिन दौड़ने के बाद यूनिट से कम राशन देते है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि काम राशन देने की शिकायत करने पर मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां दी जाती है। दबंग कोटेदार कहता है चाहे जहां शिकायत करो ; हमारा कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे। ऐसे में अब देखना है कि दबंग कोटेदार की दबंगई चलेगी या खाद्यान्न धारकों को न्याय के साथ पूरा खाद्यान्न मिलेगा।




