जनपदमें कल प्राप्त होगी 10 हज़ार बोरी यूरिया उर्वरक

बहराइच। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान समय में 4155 मैट्रिक टन यूरिया, 5268 मैट्रिक टन डीएपी, 2773 मैट्रिक टन एनपीके एवं 11441 मैट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक उपलब्ध है। जनपद के सभी सहकारी समिति पर 31388 बोतल नैनो डीएपी एवं 18175 नैनो यूरिया उर्वरक भी उपलब्ध है। जनपद की सभी समितियों पर उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कल जनपद को 10000 बोरी यूरिया उर्वरक गोंडा रैक पॉइंट से प्राप्त होगी जिसे तत्काल सभी उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर भेजा जाएगा। डॉ. यादव ने बताया कि 26 अगस्त को साधन सहकारी समिति जरवल, धनौली, रायगढ़ बेहरा, बलदूपुरवा व चन्दनपुर तथा चफरिया संघ को 22.500-22.500 मै. टन, इब्राहिमपुर, कटका मरौठा, झिंगहा व गौढिया को 13.500-13.500 मै. टन, खासेपुर को 13.230 मै. टन, साधन सहकारी समिति रामपुर धोबियाहार को 18.000 मै. टन व औद्यानिक समिति रामपुर धोबियाहार को 9.000 मै. टन यूरिया भेजी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी, ए.आर. को-आपरेटिव के साथ प्रतिदिन जिला प्रबंधक पीसीएफ एवं इफको के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की जाती है तथा जिन समितियों पर पांच मैट्रिक टन से कम यूरिया उपलब्ध होती है वहां भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में उर्वरक की कमी नहीं है। जनपद को लगातार यूरिया रैक प्राप्त हो रही है, प्राप्त उर्वरक को सहकारी समितियां एवं प्राइवेट दुकानदारों के यहां भेजा जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को सुझाव दिया है कि यूरिया उर्वरक को एडवांस में खरीद कर भंडारण ना करें। उन्होंने कहा कि जनपद में उर्वरक की कमी नहीं होने दी जायेगी।




