कारागार में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

सिद्वार्थनगर। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा के निर्देशन पर जिला कारागार सिद्धार्थनगर में कर्मचारियों, अधिकारियों एवं निरुद्ध कैदियों के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड के अन्तर्गत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के ट्रेनर आलोक के द्वारा श्स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रमश् का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों अधिकारियों एवं बंदियों समेत 72 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने, आर्थिक रूप से सशक्त करने, वित्तीय साक्षरता प्रदान करने और आधुनिक अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ने पर केंद्रित है। छैम् द्वारा वित्तीय साक्षरता पर केंद्रित कार्यशालाएं, बुनियादी वित्तीय अवधारणाओं जैसे बचत, निवेश, बजट प्रबन्धन और बैंकिंग प्रणाली के बारें में जानकारी दी गई।भारतीय शेयर बाजार की संरचना, उसके कामकाज और निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी दी गयीं। इसमें यह भी बताया गया कि कैसे सही निवेश विकल्पों का चयन किया जायें और दीर्घकालिक वित्तीय योजनाएं बनाई जायें। डिजिटल फाइनेंस का प्रशिक्षण डिजिटल अर्थव्यवस्था की बढ़ती भूमिका को देखते हुए, डिजिटल लेन-देन, ऑनलाइन बैंकिंग और अन्य आधुनिक वित्तीय उपकरणों का उपयोग करना सिखाया गया। छैम् के ट्रेनर आलोक ने बंदियों को रोजगार और उद्यमिता से सम्बन्धित प्रशिक्षण भी प्रदान किया तथा यह सिखाया कि वे अपनी वित्तीय जानकारी का उपयोग कैसे अपने जीवन में सुधार लाने और रोजगार पाने के लिए कर सकते हैं। इस अवसर पर जेलर राम सिंह यादव, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश, डिप्टी जेलर अजीत कुमार चंद, प्रभारी अभिषेक कुमार पाण्डेय एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहें।




