उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
शासन के निर्देशन पर सम्पूर्ण समाधान दिवस 18 को स्थगित व 20 को आयोजन

सिद्वार्थनगर। ष्सम्पूर्ण समाधान दिवसष् प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10.00 बजे से 02.00 बजे तक आयोजित किया जाता है। वर्तमान माह जनवरी, 2025 के तृतीय शनिवार दिनांक18/01/2025 को प्रधानमंत्री द्वारा ष्स्वामित्व योजनाष् के अन्तर्गत देश भर में तैयार किये गये प्रापर्टी कार्ड (घरौनियों) का इलेक्ट्रानिक वितरण नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से किया जाना है। तत्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को भौतिक रूप से भी घरौनी वितरण किया जाना सम्भावित है। अतः उक्त के दृष्टिगत शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त दिनांक 18/01/2025 (माह के तृतीय शनिवार) को आहूत होने वाले ष्सम्पूर्ण समाधान दिवसष् को स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया है। अतः सम्पूर्ण समाधान दिवस 20/01/2025 को आयोजित किया जायेगा।




