गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

93 श्रमिकों की बेटियों एवं अविवाहित महिला निर्माण श्रमिकों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

बहराइच। श्रम विभाग बहराइच द्वारा गेंद घर के मैदान में देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर व श्रावस्ती के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों एवं अविवाहित महिला निर्माण श्रमिकों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कन्या विवाह अनुदान सहायता योजना के अंतर्गत 93 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, प्रज्ञा त्रिपाठी, सरोज सोनकर, मंत्री श्रम, सेवा योजन एवं समन्वय उ.प्र. की प्रतिनिधि बीना राय व अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, उप श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा ने नवविवाहित जोड़ों सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आर्थिवाद एवं शुभकामनाएं दीं तथा स्वीकृति पत्र का वितरण किया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त मोदियानी द्वारा उपस्थित सभी महानुभवों का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित 93 जोडों के सापेक्ष वधु के माता/पिता (जो भी आवेदनकर्ता पंजीकृत श्रमिक हांे) अथवा स्वयं पंजीकृत महिला श्रमिक के विवाह करने पर उनके बैंक खाते में रू. 85000 (रू. पच्चासी हजार) मात्र की हितलाभ धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से प्रेषित की जायेगी।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!