रुधौली तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन

बस्ती। रुधौली मुख्य विकास अधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत से सम्बंधित अधिकारी मौके पर जा कर निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होने तहसील रूधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उक्त निर्देश दिया। कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भॅलीभॉति जांच करने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। मौके पर कुल 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 35, पुलिस के 04, विद्युत विभाग 03, नगर पंचायत विभाग 03, पूर्ति विभाग 03 चकबंदी विभाग 01प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार रुधौली, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग रहे मौजूद




