गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समितिएवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार केनिर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला वृक्षारोपण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान-2025 के अन्तर्गत समस्त विभागाध्यक्ष को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढ़ा खुदान की सूचना प्रभागीय कार्यालय, संतकबीरनगर में उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। जिला पर्यावरण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम, 2016 के अनुपालन के अन्तर्गत एम0आर0एफ0 सेन्टर निर्माण हेतु भूमि प्रबन्धन, साथ ही स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अन्तिम निस्तारण तक परिवहन किये जाने हेतु सेकेण्ड्री स्टोरेज फैसेलिटीज एवं उसकी कम्पोस्टिंग/आर0डी0एफ0, लिगेसी वेस्ट की स्थिति पर चर्चा की गयी। बैठक में वाहनों से जनित उत्सर्जन के नियन्त्रण हेतु किये गये उपायों की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बखिरा झील में गिरने वाले 03 नालों का टैपिंग हेतु नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा को निर्देशित किया गया कि नालों के टैपिंग का कार्य अतिशीघ्र करा लिया जाय। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्रों से आनेे वाले नालों/ड्रेन्स के चिन्हीकरण की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेन्ट सन्यन्त्रों की स्थापना किये जाने की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरकेश यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार (मनरेगा) प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता, ड्रेनेज खण्ड-2 राम उजागिर, उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेश तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बेलहर कला अमित सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, रेंजर प्रीति पांडेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!