विश्व हिन्दू परिषद के विस्तार को लेकर जोगिया में हुई बैठक
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुनील त्रिपाठी व अधिवक्ता इन्दु सिंह विहिप में हुए शामिल।

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा संगठन के विस्तार को लेकर जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में जोगिया उदयपुर ब्लाक के सभागार में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव अपने कार्यकर्ताओ के साथ ही साथ सनातन धर्मावलंबियों के साथ खड़ी है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नही होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिन्दू विश्व हिन्दू परिषद का सदस्य है। उन्होंने कहा कि आज इस बैठक में विश्व हिन्दू महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दु कुमार सिंह अपनी पूरी सैकड़ों लोगों की टीम के साथ विश्व हिन्दू परिषद में शामिल हुए हैं, उनके संगठन में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू महासंघ के पूर्व अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इन्दु कुमार सिंह भी सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ विश्व हिन्दू परिषद में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए ने कहा कि अधिवक्ताओं की टीम सदैव पूर्व की भांति विश्व हिन्दू परिषद के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि हिन्दू हितों की रक्षा के लिए जो भी सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी वो किया जायेगा। सुनील मणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन का कोई भी उद्देश्य हिन्दू हित की होनी चाहिए, जंहा सम्मान न हो वहां रहना भी उचित नही होता। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद ऐसा संगठन है जो हमेशा सबको जोड़ने का कार्य करता है, तोड़ने का नही। आज मुझे और मेरे सहयोगियों को बहुत खुशी हो रही है, मैं संगठन के लिए अधिक से अधिक कार्य करने का पूरा प्रयास करते हुए संगठन के निर्देशों का पालन करूँगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य इन्द्रजीत दूबे ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। विश्व हिन्दू परिषद सदैव हिन्दु हितों की रक्षा के लिए उनके अधिकारों के लिए सदैव ततपर रहती है। बैठक के अन्त में अतिथियों एवं आये हुए कार्यकर्ताओं के प्रति दुर्गेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ विश्व हिन्दू महासंघ छोड़कर हम लोग विश्व हिन्दू परिषद में शामिल होकर खुशी की अनुभूति कर रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से राजबली गुप्ता, कमल किशोर मिश्रा, छविलाल शर्मा, रसिक बिहारी, सन्तोष वर्मा, रमेश जायसवाल, राम सुरेश, राजाराम, रेखा गुप्ता, सुनीता यादव, कांति वर्मा, कमलावती चौधरी, ज्ञानमती, अनीता, शांति, रविन्द्र, कमल, राजाराम, दूभर प्रसाद जायसवाल, दिव्या, रुक्मणी, सुदामा सहित सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्ता व कार्यकत्री शामिल रहें।




