गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जहाँ साफ-सफाई है, वहीं से शुरू होती सेहत

सिद्धार्थनगर। ‘डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत रेकिट और प्लान इंडिया द्वारा संचालित स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम अब बच्चों में नई ऊर्जा भर रहा है। कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नौगढ़ में स्थापित हाइजीन कॉर्नर को पुनः स्वच्छता सामग्री प्रदान की गयी। संस्था के डिस्ट्रिक्ट लीडर रंजीत कुमार ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर के 7 चयनित विद्यालयों तथा डायट परिसर में स्थापित हाइजीन कॉर्नर को डिटॉल उत्पादों से रिफिल किया गया है तथा भविष्य में भी इन्हें रिफिल किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि हाइजीन कॉर्नर बच्चों को स्वच्छता के महत्व को समझने और उसे रोज़मर्रा की आदत में बदलने के लिए प्रेरित करता है। हाइजीन कॉर्नर में डिटॉल एंटीसेप्टिक लिक्विड, साबुन, सैनिटाइज़र और हैंडवॉश जैसी सामग्रियाँ रखी गई हैं, जो विद्यार्थियों को साफ-सफाई के बुनियादी सिद्धांतों से जोड़ने में मदद कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान वार्डन गीता यादव, रंजना मिश्रा, प्रिया द्विवेदी, रश्मि सिंह एवं अमन शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को सराहा और कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!