गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

संतकबीरनगर : डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 को लेकर समीक्षा बैठक

अधिकारीगण संदर्भों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे सुनिश्चित -डीएम

दैनिक बुद्ध का सन्देश
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, सम्पूर्ण सामाधान दिवस संदर्भ सहित सभी आनलाइन एवं आफलाइन संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कल देर सांय कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता व अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए और सदंर्भों के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, क्योंकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भों के निस्तारण का मूल लक्ष्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आई.जी.आर.एस. पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में विभागीय अधिकारीगण संदर्भाे का निस्तारण उसके डिफाल्ट होने से पहले ही करना सुनिश्चित करे। आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर अधिकारीगण अपने मोबाईल नम्बर के साथ प्रोफाइल अपडेट रखे। बैठक के अगले चरण में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, आबकारी, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा मासिक लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में अधिकारियों को गतिशीलता लाते हुये समयसीमा के अन्दर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, ई0ओ0 नगर पालिका विनय कुमार मिश्र, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, ई0डी0एम0 राकेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button