कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, छात्राओं के लिए अलग लैब

खुनियांव/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खुनियांव के ग्राम सभा करही खास के मऊ चौराहे पर स्थित एसएन कॉम्प्लेक्स में रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के एकमात्र टेली मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर सेन्टर में युवा कौशल विकास मिशन (वाईएसडीएम) के तहत आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं वाईएसडीएम संयोजक अवधेश कुमार मौर्या और जमील ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों का स्वागत किया। दिनेश ने विद्यार्थियों को फूल-मालाओं से सम्मानित किया। संस्थान की डायरेक्टर सुश्री सुनीता मौर्य ने परिणाम वितरण के साथ मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करने की घोषणा की। डायरेक्टर सुश्री मनीषा मौर्या ने बताया कि यह संस्थान बच्चों और विशेष रूप से छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि संस्थान में छात्राओं के लिए अलग से लैब और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह विशेषता इसे जिले का एक अनूठा कम्प्यूटर सेन्टर बनाती है।समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में अनमोल पाण्डेय, अंशुमान मौर्या, मोहम्मद जैद चौधरी, अंश पाण्डेय, सोनू यादव और सुमित व सोनू शामिल थे। यह संस्थान तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित कर रहा है। साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।



