गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के 3.15 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 63 करोड़ रुपये, सांसद जगदम्बिका पाल ने दी जानकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की। इसी क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर के 3,15,055 किसानों के बैंक खातों में 63 करोड़ 1 लाख 10 हजार रुपये की सम्मान राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। सांसद ने कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों संग साझा की खुशी तहसील इटवा के विकास खंड भनवापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता व सांसद जगदम्बिका पाल ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों को 18,640 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। बिना भेदभाव हर वर्ग का हो रहा उत्थानरू जगदम्बिका पाल किसानों को संबोधित करते हुए सांसद श्री पाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ष्गरीबों और किसानों के हित में किए जा रहे ये कार्य देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम हैं।ष् प्रमुख लोगों की उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, अखंड सिंह, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह, मोना पाण्डेय, आजाद सिंह, रामतेज शुक्ला, रमेश यादव सहित भारी संख्या में किसान और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!