गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

महाराजा सुहेलदेव को लूटेरा कहने वाले को देश द्रोही घोषित किये जाने की मांग, दिया ज्ञापन

सन्त कबीर नगर। अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट भवन सन्त कबीर नगर पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राजभर संगठन राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कहा कि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा भारत के महान राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव जी को लुटेरा बताना न सिर्फ़ अज्ञानता है, बल्कि यह उन वीरों का अपमान है जिनकी तलवार ने आक्रांताओं से देश की अस्मिता की रक्षा किया था महाराजा सुहेलदेव जी ने 1034 ई. में विदेशी आक्रांता ग़ाज़ी सैय्यद सालार मसूद ग़ाज़ी को परास्त कर भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा को बचाया था, आज़ादी और स्वाभिमान के जिस दीपक को महाराजा सुहेलदेव ने जलाया, वही आगे चलकर स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा बना शौकत अली का यह बयान साबित करता है कि एआईएमआईएम जैसी पार्टियाँ अभी भी विदेशी मानसिकता की गुलामी कर रही हैं जो व्यक्ति देश की धरती पर गुजरात का सोमनाथ मन्दिर एवं बहराइच का सूर्य मंदिर तथा अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर के आक्रमणकारी को हीरो और राष्ट्ररक्षक को लुटेरा कहे, वह न भारत का मित्र हो सकता है, और न ही भारतीय समाज का। हम मांग करते हैं कि शौकत अली तुरंत अपने शब्द वापस लें और सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगें, अन्यथा सम्पूर्ण भारतीय सनातन समाज और पूरा राष्ट्र इस अपमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगा शौकत अली याद रखो, ष्महाराजा सुहेलदेव न केवल पूर्वांचल के, बल्कि पूरे भारत के गौरव और राष्ट्र की आत्मा हैं।ष् उनका अपमान, भारत की मिट्टी और शौर्य का अपमान है अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन एवं अखिल भारतीय राजभर संगठन स्पष्ट करना चाहता हैं कि कोई भी ताक़त महाराजा सुहेलदेव जी की छवि धूमिल नहीं कर सकता उनके त्याग और बलिदान को देश की हर पीढ़ी सम्मानपूर्वक याद करती रहेगी महाराजा सुहेलदेव अमर हैं, और जो लोग उन पर उंगली उठाते हैं वे हमेशा इतिहास में शर्मनाक किरदार के रूप में याद किए जाएंगे शैलेश कुमार राजभर ने आगे कहा कि महान राष्ट्र नायक महाराजा सुहेलदेव जी को लुटेरा बताने वाले को राष्ट्र द्रोही घोषित किया जाये एवं महान राष्ट्र नायक महाराजा सुहेलदेव जी के जीवन परिचय को सभी शिक्षण संस्थानों में शामिल किया जाये तथा देश के सभी मुख्य चौराहों और गांवों में भव्य मूर्ति स्थापित कर जयन्ती एवं विजय दिवस पर मेले का आयोजन किया जाये। इस अवसर पर हरिश्चन्द्र राजभर, बुधिराम राजभर, रमेश चन्द्र आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!