बजरंगदल की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ के धंधरी कला में नवयुवक मंगल दल की जमीन पर अवैध मदरसे को गुरुवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया। मुस्लिम पक्ष ने इस कार्रवाई को गलत बताया। धंधरी कला गांव में नवयुवक मंगल दल की जमीन पर अवैध तरीके से मदरसा बने होने की शिकायत ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से की थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मदरसा संचालकों से अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा। इसके बाद मदरसे का कुछ हिस्सा हटा लिया गया। गुरुवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से पूरे मदरसे को ध्वस्त करवा दिया। मुस्लिम पक्ष के सैफुल्लाह, बिस्मिल्ला व अन्य ने कहा कि सरकारी गाटा की जितनी भूमि नवयुवक मंगल दल की थी, उसे उन लोगों ने प्रशासन के कहने पर खुद ही तोड़ लिया था। दूसरा हिस्सा गाटा में सैफुल्लाह, बिस्मिल्लाह आदि का है और उस पर मदरसा अहले सुन्नत रिजविया नूरुल उलूम के नाम से रजिस्टर्ड था।




