गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खेसरहा पुलिस ने जेआईआईसी मंझरिया में पुलिस की पाठशाला का आयोजन कर बच्चों को किया जागरूक

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश की उपस्थित में एवं प्रभारी निरीक्षक खेसरहा अनूप कुमार मिश्र द्वारा बुधवार को जोखना देवी इण्टर कालेज मंझरिया मे पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य रामेश्वर उपाध्याय व अध्यापक विनय कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक हरेन्द्र शरण शुक्ला, हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार गौड़, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, महिला कांस्टेबल संगीता, महिला कांस्टेबल ज्योति तिवारी मौजूद रहीं। छात्र व छात्राओं को उनके सम्मान एवं स्वालम्बन मिशन के दृष्टिगत सरकार द्वारा चलाये गये मिशन सशक्तिकरण अभियान के उद्देश्य के बारे जानकारी दी गयी। वहीं छात्र छात्राओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन, 1930 साईबर क्राइम के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को निर्भीक होकर शिक्षित एवं सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!