बलरामपुर फार्स्ट टीम 2फरवरी को अंतरराष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस (वेटलैंड डे) पर कार्यक्रम आयोजित करेगा

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में 2 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस (वेटलैंड डे) के रूप में मनाया जाता है। यह हम सब का सौभाग्य है कि हम लोग इसी आर्द्र भूमि पर रहते हैं। जिसे अपनी भाषा में हम तराई का क्षेत्र भी कहते हैं। तराई क्षेत्र की अपनी विशिष्ट जैव भौगोलिक विशेषताएं हैं। इसका संरक्षण इस क्षेत्र की समृद्धि की दिशा में एक बड़ा कारण बन सकता है। अंतर्राष्ट्रीय आद्रभूमि (तराई) दिवस के अवसर पर बलरामपुर फर्स्ट के तत्वावधान में 2 फरवरी 2025 को समय 10रू30 बजे भगवानपुर जलाशय पर समूह एकत्रीकरण, परिचर्चा और सविनय यात्रा का आयोजन किया गया है। उद्देश्य है कि हम सब बलरामपुर वासी मिलकर आद्रभूमि के अवशेषों को संरक्षित रखने की दिशा में कदम से कदम मिलाकर चलें। आइए आद्रभूमि दिवस के अवसर पर सोहेलवा वन्यजीव अभयारण्य को टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित करने और विकसित करने की दिशा में हम सब मिलकर प्रयास करें। टाइगर रिजर्व बनने के बाद इस क्षेत्र के संरक्षण को बल मिलेगा जिससे हम अपने वन, वन्य-जीव और तराई की विशिष्ट जैव भौगोलिक विशेषताओं को संरक्षित करने में सफल होंगे। अंतरराष्ट्रीय आर्द्रभूमि दिवस (2 फरवरी) के अवसर पर इन्ही उद्देश्यों को लेकर बलरामपुर फर्स्ट आप लोगों को भगवानपुर जलाशय पर आमंत्रित करता हैं। आप सब भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहभागी बने।




