गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

तहसील पयागपुर में सामूहिक विवाह महोत्सव का हुआ आयोजन; 80 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

बहराइच। बहराइच जिले की पयागपुर तहसील परिसर में सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 80 जोड़ी वैवाहिक बंधन में बंदे और इस पवित्र सामूहिक विवाह महोत्सव में शहनाई भी बजाई गई द्य वर वधू के दोनों पक्षों ने इस सामूहिक विवाह महोत्सव में भाग लिया। मिली जानकारी अनुसार विधायक सुभाष त्रिपाठी के साथ उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए वैदिक पूजन में शामिल होकर सामूहिक विवाह महोत्सव का शुभारंभ कराया। मुख्य अतिथि के रूप में आए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सामूहिक विवाह का आयोजन करती है इस विवाह में जो भी व्यक्ति इच्छुक हो वह रजिस्ट्रेशन करवाकर विवाह कर सकता है ।सरकार प्रति जोड़े को प्रोत्साहन के रूप में 51 हजार रुपए व जरूरत के सामान उपलब्ध कराती है जिससे गरीब वर के लोगों का जीवन यापन हो सके ; यही सरकार की मंशा है। उन्होंने कहा कि विवाह जीवन काल में एक ही बार होता है रिश्ते बनने के बाद दोनों में बड़ा ही अगाध प्रेम होना चाहिए। सरकार की भी यही मंशा है कि आपस में प्रेम कभी टूटे ना। उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि 80 जोड़ों के सामूहिक विवाह की तैयारी की गई थी जिसमें बैठने के साथ खाने पीने का भी उचित प्रबंध किया गया है। सामूहिक विवाह महोत्सव में मंगल गीतो से पूरा पांडाल गूंज रहा था वहीं दूर-दराज से आमंत्रित वैदिक विद्वानों की उच्चारित वैदिक मंत्रों पूरा पंडाल गुंजायमान रहा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय,खंड विकास अधिकारी हुजूरपुर अनुभव श्रीवास्तव भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय तहसीलदार मुकेश कुमार यादव तथा तमाम ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!