गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोंडा : चलो गांव की ओर भाजपा के अभियान में कार्यकर्ताओं ने किया घर-घर सम्पर्क

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोंडा। नवाबगंज खड़ौवां भाजपा मिशन 2024 का आगाज करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को गांव जाने के लिए कहा गया है जिसके अंतर्गत भाजपा के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक रमापति शास्त्री, बाबूलाल शास्त्री, वेद प्रकाश दुबे प्रतिनिधि, अशोक सिंह ,जनार्दन प्रसाद तिवारी, आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम सभा खडौवां प्रिंस श्रीवास्तव के घर से शुभारंभ किया गया जिसमें भाजपा के विभिन्न कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा हैं।

जिसमें सशक्त किसान समृद्ध भारत, अंत्योदय का मूल मंत्र, अपराध और अपराधियों के वृद्धि टॉलरेंस ,नारी शक्ति वंदन मातृशक्ति को संबल आदि चीजों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया जिसमें ग्राम सभा के कई कार्यकर्ता बूथ संख्या 354 शक्ति केंद्र खड़ौआ बूथ अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव शक्ति केंद्र संयोजक शिवपूजन तिवारी मंडल महामंत्री आनंद स्वरूप श्रीवास्तव प्रिंस, धर्मवीर भारती, रामचंद्र वर्मा, हृदय राम शर्मा, राजेश पाठक, भैरव पाठक संतोष निषाद, शालिग्राम यादव प्रहलाद वर्मा प्रहलाद वर्मा गंगाराम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!