गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पीर रतन नाथ की यात्रा पर स्वागत की तैयारी

बलरामपुर। तुलसीपुर के स्थानीय हनुमान गढी मंदिर पर पीर रतन बाबा पात्र देवता समिति, तुलसीपुर की बैठक देवीपाटन पीठाधिश्वर जी महाराज श्री के निर्देश पर समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रतन नाथ बाबा की अगुवानी कोइलाबास नेपाल से भारत की सीमा पर 31मार्च को प्रवेश करते ही सुबह 4बजे स्वागत करते हुए बालापुर में आधा घंटे की पूजन अर्चन के बाद जनकपुर मुक्तेश्वर नाथ मंदिर पर कोठारी जी महाराज पूजन करेंगे। 2मार्च पंचमी को नगर में अगुवानी करते हुए नगर भ्रमण के उपरांत श्री देवीपाटन मंदिर पहुंचेगे। बैठक में सुग्रीव सोनी, उमाशंकर गुप्ता सभासद विवेक मोदनवाल, मीना किन्नर, दीपू अग्रहरि, रंजीत अग्रहरि, अरविन्द, अमित कशौधन, इष्ट देव, रजत सोनी, जितेन्दर सोनी, राजू कौशल, प्रमोद,दुर्गेश,आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!